टिहरी, अगस्त 12 -- दो विधानसभाओं में बंटे देवप्रयाग ब्लॉक में इस बार भी क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां गैर भाजपा दलों ने एकजुट होकर अरविंद सजवाण को मैदान में उतारा है। पिछली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रमुख पद पर निर्दलीय सूरज पाठक ने भाजपा की पूनम पहाड़ी को 6 वोटों से पराजित किया था। इस बार भाजपा ने पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष व डांडा से दूसरी बार क्षेत्र पंचायत सदस्य बने विनोद बिष्ट पर दांव खेला है। वहीं 2003 में प्रमुख का चुनाव नहीं जीत पाए अरविंद सजवाण दूसरी बार यहां किस्मत आजमा रहे हैं। ऋषिकेश, टिहरी व देवप्रयाग के विधायक रहे पूर्व मंत्री शूरवीर सिह सजवाण व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी अंबिका सजवाण के बेटे अरविंद सजवाण की पत्नी कुसुम सजवाण भी 2008 में देवप्रयाग ब्लाक प्रमुख रह चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.