बिजनौर, फरवरी 13 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर चिलांग मोड़ पर नजीबाबाद से कर्णप्रयाग जा रहा एक सब्जी का वाहन खाई में गिरकर गंगा में समा गया। दुर्घटना में वाहन में सवार दो लोग भी नदी में बह गए, जिनकी तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब पौने 5 बजे देवप्रयाग से तीन किमी आगे सब्जी से लदा वाहन पैराफिट, क्रैश बैरियर तोड़ते हुए खाई में गिरकर गंगा में समा गया। वाहन में 28 वर्षीय अमन नेगी पुत्र धीरेन्द्र नेगी ग्राम पलेटी पोस्ट कर्णप्रयाग जिला चमोली और 19 वर्षीय अयान पुत्र गुलशनराज ग्राम रोखेड़ी नजीबाबाद जिला बिजनौर सवार थे। दोनों लोगों के नदी में बहने की आशंका है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, देवप्रयाग पुलिस सहित मुनिकी रेती की गोताखोर टीम सर्च अभियान में जुटी है। घटना स्थल के तीस फिट...