टिहरी, फरवरी 1 -- देहरादून से देवप्रयाग रिश्तेदारी में आये युवक की बाइक को चोर यहां उड़ा ले गए। युवक की ओर से थाना देवप्रयाग में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून निवासी युवक प्रियांशु पुत्र सुशील कुमार देवप्रयाग की कृष्णचौरी बस्ती में अपनी रिश्तेदारी में आया था। अपनी बाइक को उसने राजमार्ग पर खड़ा किया था। शनिवार सुबह जब वह वापस लौटने लगा तो उसे राजमार्ग पर बाइक नदारद मिली। आसपास पूछताछ में जब बाइक की कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो उसमें शुक्रवार रात हेलमेट पहने दो लोग बाइक का लॉक तोड़कर उसे उठाकर ले जाते दिखे। पुलिस ने इसके आधार पर चोरों की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.