देहरादून, जनवरी 10 -- देवप्रयाग। रामपुर श्यामपुर बमाणा मार्ग पर एक गुलदार के मृत होने की सूचना मिली। गुलदार के ऊंचाई से गिरने या किसी वाहन की चपेट में आने का अंदेशा जताया गया। सूचना पर ही पहुंची वन विभाग टीम द्वारा मृत गुलदार को कब्जे में लेकर आगे की कारवाही की जा रही है। शनिवार सुबह देवप्रयाग से जुड़े बमाणा मार्ग पर लिसाड़ा पानी के निकट एक गुलदार मृत मिला। गुलदार को देख यहां से गुजर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्राम पंचायत कोटी क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान आभा कोटियाल ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पर गुलदार का शव कब्जे में ले लिया। रेंजर मदन सिंह रावत के अनुसार वयस्क गुलदार के शरीर पर चोट के निशान है। जिसमें गुलदार के किसी वाहन के सामने आ जाने का अनुमान है। वन विभाग द्वारा इस मामले पर आगे की का...