हरिद्वार, दिसम्बर 16 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन बुधवार को राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस भव्य समारोह के साथ मनाने जा रही है। महामंत्री जेपी चाहर ने बताया कि यह आयोजन देवपुरा स्थित जिला पंचायत सभागार में होगा, जिसमें वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार मुख्य अतिथि और प्रांतीय महामंत्री बालीराम चौहान विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मंगलवार को इस बाबत तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष बीपी चौहान सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...