बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- नावकोठी, निज संवाददाता। परिवार कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र देवपुरा में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्जन शोभा रानी द्वारा 22 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण तथा 2 पुरुषों का नसबंदी ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी लाभुकों की हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच की गई। यह जांच लैब टेक्नीशियन पंकज कुमार जोशी द्वारा की गई। ऑपरेशन के बाद लाभुकों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। मौके पर डॉ. हिमांशु कुमार, फार्मासिस्ट नवीन कुमार, जीएनएम रवि कुमार, सुमन रानी, एएनएम सुमन रानी, प्रियंका कुमारी, सदानंद भारती, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.