रांची, सितम्बर 27 -- रनिया, प्रतिनिधि। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव बिनोद कुमार पांडेय ने केंद्रीय समिति के निर्णय के अनुसार केंद्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न्न जिलों से जेएमएम के कार्यकर्ताओं को केंद्रीय समिति में जगह देते हुए शनिवार को सूची जारी की है। जिसमें रनिया से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष देवनाथ मघईया को जगह दिया गया है। इसके बाद देवनाथ मघईया ने पार्टी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए पार्टी को मजबूरी प्रदान करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.