पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा पलामू के जिला कार्यकारिणी की बैठक लातेहार जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय व रांची के जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में पलामू यूनिट के कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। सर्वसम्मति से पलामू जिला अध्यक्ष के रूप में राजकीयकृत उच्च विद्यालय पोलडीह हुसैनाबाद के शिक्षक देवनाथ राम को जिलाध्यक्ष और राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल के शिक्षक सतीश दुबे को जिला सचिव चुना गया। जबकि संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, अजय प्रसाद राय को संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के रूप में धनंजय कुमार चौरसिया को चुना गया। जिला अध्यक्ष देवनाथ राम ने कहा कि शिक्षकों की समस्या को पदाधिकारी के पास रखते हुए संवैधानिक तरीके से कार्य किए जाएंगें। जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक पल...