बोकारो, जून 5 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा है कि देवनद दामोदर की हिफाजत हम सभी का धर्म है। झारखंड की जीवन रेखा दामोदर को प्रदृषण मुक्त करने का अभियान पिछले 21 साल से विधायक सरयू राय के मार्गदर्शन में निरन्तर जारी है और उसके उद्गम स्थल चूल्हा पानी से लेकर बंगाल तक कई बड़े आंदोलन किए गए तथा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके कारण औद्योगिक प्रदूषण से 90 प्रतिशत तक सफलता मिली है। मगर अभी भी कोयलांचल में कई जगह देवनद दामोदर के प्राकृतिक रूप से छेड़छाड़ रहा है। जो कहीं से अच्छा नहीं है। प्रवीण ने कहा कि इस साल भी जागरूकता अभियान के तहत गंगा दशहरा मनाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पूरे झारखंड में करीब 50 जगहों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। चंद्रपुरा में आज होगा कार्यक्रम : प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.