मधुबनी, नवम्बर 28 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर के देवधा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर एक,एक शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी है। बरामद शव में एक 60 वर्षीय महिला तथा 55 वर्षीय पुरूष बताये गये है। जिसकी पहचान शुक्रवार देर शाम तक नहीं हो सकी है। देवधा थानाध्यक्ष ने बताया कि उसराही के निकट एक 60 वर्षीय महिला का शव मिला है। जो प्रथमदृष्टया में विक्षिप्त बतायी गयी है। वहीं दूसरा शव देवधा उत्तरी पंचायत के हाट गाछी के निकट एक पोखर में 55 वर्षीय पुरूष का शव बरामद हुआ है। जिसकी भी पहचान नही हुयी है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.