एटा, मार्च 9 -- नगर की समाजसेवी संस्था देवदूत वानर सेना ने लगाये शिविर में 204 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। नगर के श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगे शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में महिलाएं भी रक्तदान करने के लिए पहुंची। रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेविका सुधा गुप्ता एवं अंजू वार्ष्णेय ने किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से शरीर में स्फूर्ति एवं ताजगी आती है। रक्त से गरीब मजलूमों, जरूरतमंदों की मदद होती है। जादूगर मण्यदीप छाबड़ा, गोरव कश्यप, नीवदीप, आर्थिक चौधरी, विष्णु गुप्ता, अंकुश गुप्ता, सोनू कुशवाह, क्षितिज गुप्ता, विवेक वर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.