चम्पावत, जनवरी 7 -- डीएम मनीष कुमार ने नरियालगांव स्थित पशु प्रजनन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रक्षेत्र में स्थित देवदार वनी के संरक्षण के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम ने नरियालगांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बीते मानसून में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रक्षेत्र में स्थित देवदार वनी का संरक्षण करने को कहा। उन्होंने चहारदिवारी निर्माण का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। केंद्र में वर्मी कंपोस्ट और गो मूत्र अर्क उत्पादन के कार्य स्वयं सहायता समूह के जरिए संचालित करने को कहा। उन्होंने प्रक्षेत्र की भूमि से संबंधित स्थिति स्पष्ट करने के लिए पैमाइश और अभिलेखीय परीक्षण कराया। निरीक्षण में एडीएम कृष्णनाथ गो...