विकासनगर, मार्च 7 -- चकराता वन प्रभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी के दौरान देवदार स्लीपर से भरा एक लोडर वाहन कब्जे में लेकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकराता वन प्रभाग में दो साल पहले बड़ी मात्रा में अवैध कटान का मामला प्रकाश मे आया था। तब वन क्षेत्राधिकारी सहित आठ वन कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। बावजूद इसके लकड़ी तस्करी के मामलो में कमी नहीं आ रही है। उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी शिप्रा शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को मैसासा के पास एक वाहन में लाद कर लाए जा रहे देवदार के 33 स्लीपर बरामद किए। वन दरोगा अतर सिंह और सुरेशानंद बुड़ाकोटी ने बताया कि मुखबिर से देवदार की तस्करी की सूचना मिलने पर टीम तस्कर को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची। अवैध लकड़ी ले रहे वाहन का पीछा टीम ने सवई से करना शुरू कर दिया था। मैसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.