उत्तरकाशी, फरवरी 23 -- यमुना वन प्रभाग की टीम ने शनिवार रात को राजगढ़ी - बड़कोट मोटर मार्ग पर देवदार की तस्करी करते एक वाहन को सीज किया है। वन कर्मियों ने वाहन से देवदार के 32 नग बरामद किए। वहीं चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसके लिए वन विभाग की टीम दबिश दे रही है। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुण्डीर ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पातन, अवैध तस्करी के खिलाफ वन कर्मियों का अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार रात को एसडीओ साधुलाल पलियाल के निर्देशानुसार वन क्षेत्राधिकारी रवांई रेज शेखर सिंह राणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने राजगढी़ -बड़कोट मोटर मार्ग पर देवदार प्रकाष्ठ के 32 नगों के साथ वाहन को सीज किया। इसी दौरान चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुंडीर ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम क...