बागेश्वर, मई 29 -- कांडा, संवाददाता। कांडा के इंटर कॉलेज देवतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बनी जांच समिति के सदस्य मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। कमस्यार महोत्सव समिति के आग्रह पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवतोली में ग्रामीण क्षेत्रों खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए कमस्यार महोत्सव आयोजन स्थल देवतोली में मिनी स्टेडियम की घोषणा कांडा महोत्सव के शुभारंभ पर कांडा रामलीला मैदान में किया था। इसके लिए जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगाई द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने संयुक्त निरीक्षण यहां देवतोली पहुंचकर किया। जिसमें तहसीलदार कांडा नितिक्षा, भूगर्भ वैज्ञानिक सुनील दत्त, राजस्व निरीक्षक पप्पू लाल टम्टा, राजस्व निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.