बिजनौर, मई 29 -- ठेकेदार के माध्यम से नांगल काली मंदिर के समीप स्थित देवता स्थल पर सौंदर्यकरण कार्य चलने के दौरान पैड़ खोलते हुए जीना भर-भराकर गिर गया, मौके पर विशाल नाग और बिच्छू को देखने की जद्दोजहद में कई मजदूर हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। क्षेत्र में चर्चा है कि जब यहां कार्यरत मिस्त्री कलवा के साथ मजदूर उपरोक्त कार्य में जुटे हुए थे, तभी पैड़ निकालते हुए मिस्त्री कलवा को जीने में दरार पड़ती दिखाई दी। इसी दौरान यहां इन मजदूरों को एक विशाल नाग के साथ बड़ा बिच्छू दिखाई दिया। जिन्हें देखकर यहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और चल रहे कार्य स्थल से दूर चले गए। इस दौरान ही कार्यस्थल पर पैड़ी खोले जा रहा जीना भर-भराकर गिर गया। इस दौरान यहां विशाल नाग फन उठाए हुए खड़ा रहा। घबरा कर लोग हाथ जोड़कर खड़े रहे, इसके बाद यहां से विशाल नाग के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.