मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने दीवार पर बनी हिन्दू देवताओं की पेंटिंग के सामने लघुशंका करने वाले आरोपी को रविवार गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दीवार पर बनी हिन्दू देवताओं की पेंटिंग के सामने लघुशंका कर रहा था। वीडियो की जांच कराई गई। जांच में वीडियो शहर के चुन्नी मुन्नी की गली का पाया गया। पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी शहर के बसनही बाजार के चुन्नी मुन्नी की गली निवासी मनोज खत्री को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.