कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में चार दिन पूर्व दिनदहाड़े असलहा दिखा कर ज्वेलरी कारोबारी से नगदी व आभूषण आदि की लूट के खुलासा के करीब कुशीनगर पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद से एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पांच टीमें लगातार खुलासे के लिए प्रयासरत हैं। एएसपी स्वयं क्रांति चौराहे पर डेरा जमा कर जांच कर रही है। पुलिस को दो सौ से अधिक सीसी टीवी कैमरों को खंगालने तथा कुछ को हिरासत में लेकर सख्ती पूछताछ में क्लू हासिल हुआ है। कुशीनगर के साथ महराजगंज व गोरखपुर की पुलिस भी खुलासे में सहयोगी बन रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली चौराहे के समीप से पिछले शनिवार को बदमाशों ने आभूषण व्यापारी सेमरा निवासी भीम वर्मा से आभूषण भरे बैग व 20 हजार रूपये असलहे दम पर लूट लिया था। फरार हो गए थे। भीम वर्मा शाम पांच के बाद प्रतिदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.