गढ़वा, नवम्बर 15 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहथ गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को जय माता दी फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने फीता काट कर किया। उदघाटन मैच कांडी बनाम देवडीह गांव की टीम के बीच खेला गया। देवडीह की टीम ने कांडी की टीम को एक गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। मौके पर जय माता दी फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष बिट्टू कुमार, कन्हाई कुमार, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, सचिव अविनाश प्रभाकर, उपसचिव बालकेश पासवान, उपाध्यक्ष प्रदीप पासवान, कुंदन साव, व लव कुमार, नारायण पासवान, विजय दुबे, पीकू दुबे सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...