चम्पावत, दिसम्बर 2 -- लोहाघाट। बाराकोट के रैघांव में ऐड़ी देवता का जागर जारी है। जागर में देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। इससे पहले पुरोहित राजेंद्र बगौली ने पूजा कराई। दिनेश अधिकारी, कल्याण सिंह, भूपाल सिंह और दीवान सिंह ने जागर गायन किया। शिक्षक शंकर अधिकारी ने बताया कि जागर देखने के लिए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले के लोग पहुंच रहे हैं। बताया कि 9 दिसंबर को रैघांव में यज्ञ होगा। यहां नारायण सिंह, हरीश अधिकारी, गोविंद अधिकारी, राम सिंह, जगदीश अधिकारी, खड़क सिंह, चंद्र सिंह, मोहन सिंह, शोबन सिंह, पूरन सिंह, करन सिंह आदि ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.