रांची, फरवरी 20 -- रांची। 730 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाला में आरोपी कारोबारी मोहित देवड़ा की डिस्चार्ज पिटीशन पर शुक्रवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत 27 फरवरी को अपना आदेश सुनाएगी। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जिसमें याचिकाकर्ता पर गंभीर आरोप है। वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि वह निर्दोष है। उसे इस मामले में मुक्त किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...