खगडि़या, फरवरी 23 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड की देवठा पंचायत के खरौवा गांव में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष विद्या देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोगरी बीसीओ रविंद्र कुमार, भागलपुर सनौहला के बीसीओ कुमोद कुमार, बन्नी पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार, झिटकिया पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार मंडल, व्यापार अध्यक्ष रघुवंश यादव, कम पैक्स अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, देवठा के सरपंच नंद किशोर मिस्त्री, सिकंदर सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह निषाद ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ विद्या देवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.