किशनगंज, नवम्बर 9 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के देवघाट खगड़ा दुर्गा मंदिर के पास शनिवार को नदी में बहता एक महिला का शव मिला है। घटना की सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। शव की पहचान नहीं हो पायी है। बताया जाता है की देवघाट खगड़ा नदी के पास कुछ लोगों ने नदी में कुछ तैरता हुआ देखा। लोगों को भी कुछ आशंका हुई। आशंका होते ही तुरंत ही इसकी सूचना किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। शव को नदी से बाहर निकालने पर शव की पहचान की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया। लेकिन कोई भी शव को नहीं पहचान रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.