देवघर, सितम्बर 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर सेंट्रल स्कूल में शनिवार को स्व.कृष्णा सिंह की पुण्य तिथि पर स्मृति दिवस का आयोजन पूजन- हवन कर किया गया। सर्वप्रथम आचार्य रमेश झा के द्वारा पूजन हवन का कार्य किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी कर्मी शामिल हुए। उसके बाद गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। उसके बाद स्व.कृष्णा सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों के अपने उद्गार प्रकट किया। साथ ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम और अंत में प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य सुबोध झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को स्व. कृष्णा सिंह की पुण्य तिथि को समस्त संस्थागत विद्यालयों में स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मानव से महामानव की अनंत यात्रा हमारे जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.