रांची, फरवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देवघर जिले अंतर्गत जसीडीह थाना के पंचायत-कोकरीबांक के मौजा छोटामानिकपुर में आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से जमीन अधिग्रहण कर किसी फर्म को आवंटन किए जाने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि देवघर परिभ्रमण के दौरान उक्त गांव के आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग उनसे मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर बताया कि वर्ष 1974 में बिहार राज्य औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध तरीके से उनकी पुश्तैनी जमीन का अधिग्रहण किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.