देवघर, फरवरी 13 -- झारखंड के देवघर में दर्दनाक घटना सामने आई है। मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरासोल गांव के दुबे मंडा के पास गुरुवार सुबह में एक शिक्षक की बम मारकर हत्या कर दी गई। मृतक संजय दास पेशे से शिक्षक थे और पूर्व में जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। शिक्षक की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। घटना की जानकारी पाकर मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि, यह वारदात सुबह में उस समय हुई, जब शिक्षक संजय दास स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उनपर दो बम से हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.