देवघर, मई 22 -- देवघर/पालोजोरी। पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के युवक की पुलिस हिरासत में बुधवार की देर रात मौत हो गई। गुरुवार को इसके विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने थाना घेराव किया और पत्थरबाजी भी की। बताया जाता है कि पालोजोरी थाना क्षेत्र के दुधानी गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय मेराज अंसारी, पिता- स्व. सुबेद मियां की बुधवार की देर रात पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मेराज को साइबर अपराधी बता पुलिस गांव से जबरन उठा ले गई थी। परिजनों ने इसे एक सुनियोजित हत्या करार दिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को थाना के आसपास मौजूद रहकर थाना व पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई, एसडीपीओ सारठ रंजीत लाकड़ा की अगुवाई में कई थानों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.