जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत देवघर पंचायत भवन में मंगलवार को आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया शशिभूषण सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जो समाज में बेहतर उदाहरण हैं। उन्होंने समिति से जुड़ीं महिलाओं से कहा कि आपलोग बैंकों के माध्यम से मिलने वाले लोन का सदुपयोग करते हुए आजीविका संवर्धन कर सकते हैं। गांवों में खासकर महिलाएं बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन आदि के माध्यम से आमदनी बढ़ा सकती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पुतुल सोरेन, सचिव दीपमाला पाठक, लेखापाल शकुन्तला बेसरा, कोषाध्यक्ष सत्यवती महतो, संयोजक प्रयाग गंझू व दुर्गा जारिका का सराहनीय योगदान रहा। इसमें सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.