देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार के निर्देश पर देवघर ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का रविवार को हृदयकुंड स्थित देवघर ताइक्वांडो का कलर बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट आयोजन किया गया। जिसमें 21 खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया। यह बेल्ट टेस्ट मुख्य परीक्षक प्रणीत घोष(राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं रेफरी) व देवघर ताइक्वांडो के सचिव रबीउल हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से लिया गया। खिलाड़ियों को विभिन्न किक्स/पंच व पुमसे के आधार पर अंक दिया गया और पास किया गया। इस अवसर पर क्लब के प्रशिक्षक दीपक कुमार, ताइक्वांडो के पूर्व राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी दिलीप कुमार यादव, झारखंड ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष मनोज कुमार और कोषाध्यक्ष बमबम कुमार देव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...