देवघर, फरवरी 25 -- जसीडीह प्रतिनिधि देवघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सघन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और चांदी के जेवरात बरामद किए गए। कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जसीडीह द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार आरपीएफ की टीम सिविल ड्रेस में देवघर-जमालपुर एक्सप्रेस में जांच-पड़ताल कर रही थी। उसी दौरान साधारण बोगी में एक थैला लावारिस हालत में पड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने थैले की जांच की। थैला खोलने पर उसमें दो देसी कट्टा, प्वाईंट 315 बोर के 9 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल तथा लगभग दो किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए। बरामदगी के बाद कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त सामान पर अपना दावा नहीं किया। उसके बाद आरपीएफ ने हथियार और जेवरात को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.