देवघर, नवम्बर 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के एक शिष्टमंडल ने शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रशिक्षकों ने डीईओ के समक्ष अपनी गंभीर समस्याओं को रखा। जिनमें 3 से 6 महीने से बकाया वेतन का भुगतान न होना और केंद्र सरकार से अनुमोदित वेतन वृद्धि का लाभ अब तक न मिलना मुख्य है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशिक्षकों ने बताया है कि उन्हें पिछले कई महीनों से नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण उनके परिवार के आर्थिक नियोजन और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भारी समस्या आ रही है। मौके पर प्रशिक्षकों ने डीईओ को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा 2021 के बाद से व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए वेतन वृद्धि को अनुमोदित किया जा चुका है। केंद्र से हरी ...