बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- बीहट। देवघर के लिए घर से निकली महिला सातवें दिन भी घर नहीं पहुंची है। बीहट सफैगतगतपुर टोला निवासी निशांत कुमार ने बताया कि उसकी 62 वर्षीया मां मंजू देवी पांच दिसंबर को ही घर से देवघर जाने के लिए निकली और अब तक नहीं लौटी है। निशांत ने बताया कि उसकी मां हर महीने देवघर जाती थी। घर के लोगों ने अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली है। उनके घर नहीं लौटने से परिजन काफी परेशान हैं। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...