देवघर, नवम्बर 17 -- आदर्श स्कूल ऑफ ताइक्वांडो देवघर के 4 खिलाड़ियों का चयन 8 वां कैडेट नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 जालंधर पंजाब के लिए किया गया है। सभी खिलाड़ियों का चयन गोड्डा के महगामा में आयोजित चतुर्थ झारखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक पाने पर किया गया है। पंजाब के जालंधर में आयोजित यह प्रतियोगिता 21 से 23 नवंबर तक होगी। जिसका आयोजक पंजाब ताइक्वांडो संघ और प्रमोटर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया टीएफआई द्वारा किया जा रहा है। सभी खिलाड़ी 18 नवंबर को जालंधर के लिए रवाना होंगे। झारखंड टीम के लिए कोच रेहान हुसैन(ब्वॉज) व जाह्नवी जायसवाल (गर्ल्स) एवं टीम मैनेजर निकी किस्कू रहेंगी। देवघर के चार खिलाड़ियों में कार्तिक हेंब्रम अंडर-37 केजी में चयन किया गया है। वह पिछले वर्ष रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित सब जूनियर के राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.