देवघर, जून 15 -- देवघर, प्रतिनिधि देवघर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पंजीकृत सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। संगठन की आमसभा-सह-चुनाव 6 जुलाई रविवार को किया जाएगा। चुनाव बैद्यनाथ गार्डन, बंपास टाउन, देवघर में पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 4 बजे तक होगा। मतदान समापन के पश्चात संध्या 5 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। आमसभा-सह-चुनाव कुल 21 पदों के लिए प्रक्रिया संपन्न होगी। उनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष जैसे 6 प्रमुख पदों का चुनाव होगा। इसके अतिरिक्त, 15 मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य भी चुने जाएंगे। नव-निर्वाचित समिति का कार्यकाल 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2028 तक निर्धारित होगा। केवल पात्र सदस्य ही होंगे शामिल : चुनाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, केवल वह सदस्य ही मतदान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.