देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। एम्स देवघर में जूनियर रेसिडेंट के रूप में कार्यरत डॉ. राहुल कुमार पांडेय पर हमला मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में डॉ. राहुल पांडेय ने बताया है कि 1 जनवरी 2026 को अपराह्न 4 बजे, वह देवीपुर जा रहे थे। एम्स देवघर रोड पर दीवार खत्म होने के पास उनकी गाड़ी संख्या- जेएच-15-एएन-9578 के सामने एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी से उतरे छह लोग पूरी तरह नशे में धुत्त थे। आरोप है कि नशे में धुत्त आरोपियों ने डॉ. राहुल पंडोय पर हमला कर दिया। उनके हाथ, कान और घुटनों पर वार किया गया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और शराब की बोतल से उनपर हमला किया। आरोप लगाया गया है कि उस दौरान डॉ. राहुल के वाहन से लगभग 20 हजार रुपए और उनकी लैपटॉप भी चोरी कर ली गयी। आरोप लगाया गया है कि आरोपियों का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.