देवघर, जुलाई 11 -- देवीपुर। देवघर एम्स में अध्ययनरत एक छात्र बहुमंजिली आवसीय भवन से रहस्यमय ढंग से गिर जाने के कारण गंभीर रूप घायल हो गया है। एम्स के डॉक्टरों को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल उसकी इलाज में जुट गए हैं। गंभीर रूप से घायल छात्र को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर गहन इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अशोक नगर, मध्य प्रदेश निवासी ध्रुव कुमार वर्ष- 2022 बैच का छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कृष्णा, एएसआई उषा रानी व पुलिसबल पहुंचे व मामले की छानबीन में जुट गए। घटना कैसी और क्यों हुई है को लेकर पुलिस गहन छानबीन कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पुलिस घायल छात्र के माता-पिता से संपर्क कर रही है। वहीं घटना के बाबत कई कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही ध्रुव के साथ अध्ययन करने वाले छात्रा-छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.