मुंगेर, फरवरी 8 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि में अब एक सप्ताह शेष रहने के साथ ही प्रखंड के देवघरा स्थित बाबा ऊंचेश्वरनाथ मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर का रंग-रोगन, शिवगंगा की सफाई, मंदिर प्रांगण की स्वच्छता और लाइट की व्यवस्था में मंदिर समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां चार दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस मेले में मुंगेर, बांका, जमुई सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले की खासियत यह है कि यहां करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। लकड़ी से बने फर्नीचर, लोहे और पत्थर से निर्मित सामग्री की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री होती है। यह मेला आदिवासी समुदाय के लिए भी विशेष महत्व रखता है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचकर विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.