धनबाद, फरवरी 6 -- कतरास, प्रतिनिधि। मालकेरा के बैद्धनवाडीह (देवग्राम) में मयरा मोदक समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पहले दिन गुरुवार को पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पुजारी असित सुपकार व पिंटू सुपकार ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की और विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर समाज के श्रद्धालुओं ने निर्जला उपवास रखकर देर रात तक अपने आराध्य भगवान गणेश की उपासना की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने घर-घर में विशेष रूप से गुड़-चीनी के मोदक तैयार कर भगवान को भोग लगाया। फल-फूल व अन्य पूजन सामग्री के साथ विशेष आरती की गई। चंद्र दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद, जल व शरबत ग्रहण क...