हजारीबाग, जून 29 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि प्रखंड के आगों पंचायत के उरेज गांव में कंपनी की ओर से बनाई गई बिल्डिंग में संचालित देवगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छत की स्थिति जर्जर हो गई है। हल्की बारिश होने के पश्चात छत से पानी की बूंदे टपकने लगती हैं। स्कूल में पठन पाठन कर रहे बच्चों एवं शिक्षकों के लिए इन दिनों खतरा बढ़ गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नागेश्वर गंझू ने बताया कि विद्यालय की स्थिति काफी जर्जर है। इसलिए विद्यालय की मरम्मत कार्य करना अति आवश्यक है। साथ ही साथ विद्यालय में चार दिवारी की भी नितांत आवश्यकता है। विद्यालय के आसपास घने जंगल है जिससे कई जानवर विद्यालय के आसपास विचरण करते हैं। बच्चों को हमेशा भय बना रहता है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव उमेश कुमार महतो ने बताया कि विद्यालय के ऑफिस , कक्षा , स्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.