लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रीमती चन्द्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ के देवकली तीर्थ में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी एवं चतुर्दशी 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पन्न होगा। आयोजन से जुड़े आचार्य सुधीर मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। विधि-विधान से किए जाने वाले इस अनुष्ठान से भक्तों को आध्यात्मिक शांति, सुख-समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.