मेरठ, नवम्बर 2 -- परीक्षितगढ़। श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में पर्यटन नगरी परीक्षितगढ़ के ऐतिहासिक गांधारी सरोवर परिसर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में श्याम प्रभु खाटू वाले का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद नगर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई। गांधारी तालाब परिसर में बाबा खाटू श्याम का विशाल सिद्धपीठ मंदिर बना हुआ है जहां श्रीश्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में हर एकादशी पर कीर्तन होता है। शनिवार को देवउठान एकादशी का पर्व बाबा श्याम के प्रकटोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इसमें सुबह भव्य आरती के बाद पूजा-अर्चना कर नगर में विशाल निशान यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालु निशान लेकर चले। वहीं, बैंडबाजों पर धार्मिक धुन गाई गई जिसमें युवा भक्तों ने जमकर धमाल किया। रथ पर बाबा श्याम विराजमान रहे। निशान यात्रा मं...