अररिया, नवम्बर 1 -- महिलाओं ने दिनभर उपवास कर देर संध्या किया प्रसाद ग्रहण भक्तों ने मंदिरों पर जलाये दीये, की सुख समृद्धि की कामना फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह पूजन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने उपवास कर संध्या बेला तुलसी वृक्ष की पूजा-अर्चना कर प्रसाद व भोजन ग्रहण किया। इस संबंध में मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के पंडित अंगद दुबे और अभिषेक दुबे ने बताया की हिन्दु धर्म में एकादशी का बड़ा ही महत्व है। देवउठनी एकादशी को हरी प्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी तुलसी विवाह के रूप में भी जाना जाता है। पुराणों के मुताबिक कार्तिक मास में देवोत्थान एकादशी के दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न किया जाता है। इस विवाह के बाद ही सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, उपनयन आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.