मिर्जापुर, नवम्बर 2 -- मिर्ज़ापुर। देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर श्री तिवरानी टोला बाल भरत मिलाप कमेटी की ओर से भव्य भरत मिलाप निकाली गई। जिसमे अखाड़ा, ऊंट, घोड़े, रथ समेत बाहर से आई झांकियो ने सभी नगरवासियों का मन मोह लिया। नगर के तिवरानी टोला मोहल्ले में राजगद्दी पर राम और भरत के मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसे देख मौजूद लोग भावुक हो गए। भरत मिलाप में करीब दो दर्जन भर झांकियां सजाई गई थी। इनमें मां काली, भगवान राम का दरबार, भैरव.महिषा सुर बध, किनाराम, भगवान गणेश की झांकी सजाई गई थी। इसे देखने के लिए लोग देर शाम तक सड़क के किनारे खड़े रहे। भरत मिलाप तिवरानी टोला से शुरु हो कर सुंदर घाट, ओलियर घाट, साईं मंदिर वासलीगंज, खजांची का चौराहा, घंटाघर, कोतवाली रोड, बसनही बाजार, त्रिमोहानी होते हुए वापस तिवरानी टोला पहुंच कर समाप्त हो गया। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.