रांची, फरवरी 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के मुरी देलबेड़ा मंदिर परिसर समेत 10 ऐतिहासिक स्थलों को झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पर्यटन विभाग के एक प्रतिनिधि मंडल ने सिल्ली क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके के प्रमुख मंदिरों, पहाड़ों और अन्य धरोहरों को एक समेकित "पर्यटन क्षेत्र" के रूप में विकसित करने की योजना है। विभाग का उद्देश्य स्थानीय पर्यटन स्थलों को पर्यटन विकास से जोड़ना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके और पर्यटन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो। निरीक्षण के दौरान लवादाग पंचायत के कुही पहाड़, हजाम पंचायत के हजाम पहाड़, कोंचो पंचायत के देलबेड़ा एवं हरिहर मेला कोचों पहाड़, बंता हजाम प...