जमशेदपुर, फरवरी 3 -- कांग्रेस नेत्री साइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान सोमवार को डीसी ऑफिस दल-बल के साथ नामांकन करने पहुंचीं, परंतु उन्हें मायूसी हाथ लगी। दरअसल वह करीब साढ़े तीन बजे वहां पहुंचीं थीं। तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि नामांकन का निर्धारित समय तीन बजे तक ही है। बाद में उन्होंने बताया कि अब वह कल नामांकन करेंगीं। उन्होंने बताया कि पहले तो रैली में समय लग गया और फिर जब वह डीसी ऑफिस के लिए निकलीं तो मानगो के जाम में फंस गईं। इसकी वजह से वह समय पर नहीं पहुंच सकीं। मानगो के मेयर का नामांकन डीसी ऑफिस के निचले तल पर एडीसी कक्ष में होना है। दूसरी ओर, शबाना बानो नामक महिला भी डीसी ऑफिस नामांकन करने पहुंचीं थीं। उन्हें तो पता ही नहीं था कि कितने बजे तक नामांकन होता है और करना कहां है। वह तो करीब सवा चार बजे डीसी ऑफिस पहुंचीं। हालांकि स्थ...