अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी के सीजन के पहले घने कोहरे ने सोमवार को शहर की रफ्तार के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रभावित किया। दृश्यता घटकर बेहद कम रहने के कारण आमतौर पर सुबह आठ बजे खुलने वाली सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में शुरुआती घंटों में सन्नाटा पसरा रहा। ओपीडी के लिए डॉक्टर डेढ़-दो घंटे देर से निकले। ठंड और कोहरे की वजह से मरीज भी घरों से निकलने में हिचकिचाते नजर आए, जिससे अस्पतालों में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिखी। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में ओपीडी की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम दर्ज की गई। इसी तरह मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी मरीजों की आमद प्रभावित रही। कर्मचारियों के अनुसार सुबह के समय बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अस्पताल पहुंचने से बचते दिखे। डॉक्टरों का कहना है कि कोहरे...