दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। डीएमसीएच के पुराने इमरजेंसी विभाग के डिजिटल एक्सरे यूनिट में सोमवार को दोपहर की शिफ्ट में तकनीशियन देर से पहुंचे। उनके इंतजार में पड़े गंभीर मरीज बिलबिलाते रहे। इस एक्सरे यूनिट में गंभीर मरीजों का एक्सरे किया जाता है। हुआ यूं कि सुबह के शिफ्ट में काम कर रहे तकनीशियन दोपहर के दो बजे वहां से चले। जिस टेक्नीशियन की दो बजे से ड्यूटी थी, वे करीब 2.35 बजे वहां पहुंचे। इस वजह से इस अवधि के दौरान मरीजों की जांच ठप रही। जांच के इंतजार में खजनी खातून ट्रॉली पर पड़ी थीं। सत्तो सदा फर्श पर बैठे थे। इनके अलावा मो. नजीर सहित एक दर्जन मरीजों की जांच में भी देर हुई। उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर देर से आना गंभीर मामला है। इसकी तहकीकात की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...