देवरिया, फरवरी 6 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उसका गांव में देर शाम दो युवकों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में अकेली वृद्धा ने किसी के होने की आहट पाकर शोर मचाना शुरू किया, लेकिन चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए। उसका निवासी दीपक कुशवाहा उर्फ राजू ई-रिक्शा चालक है। उसकी पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। सायं करीब 8:30 बजे वह गांव के ही एक परिवार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। इसी दौरान चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये नकद, एक सोने की अंगूठी तथा एक चांदी की पायल चुरा ली। घर में मौजूद वृद्ध मां को सिलेंडर टकराने की आवाज सुनाई दी। शोर मचाने तक चोर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित राजू जब घर पहुंचा तो आलमारी टूटी हुई थी। उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.