भागलपुर, जून 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बुधवार देर शाम हुई भारी बारिश ने भागलपुर नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर के कई प्रमुख इलाके बारिश के पानी में डूब गए। जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोलानाथ पुल और लोहापट्टी जैसे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर रही। जहां बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी एक साथ भर गया। इससे इन क्षेत्रों में आवाजाही दूभर हो गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही कर सड़कों किनारे रखा गया मलबा भी बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील होकर आसपास के इलाकों में फैल गया। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और गंदगी का फैल गयी। कई जगहों पर जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, वहां भी कीचड़ फैल गई। जिससे स्थिति और बिगड़ गई। यह सीधे तौर पर नगर निगम की अव्यवस्था को दर्शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.