वाराणसी, जनवरी 15 -- चोलापुर (वाराणसी)। चमरहा बाजार में बुधवार देर रात तेज रफ्तार मालवाहक की चपेट में आकर ठेले पर फल बेचने वाले युवक की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। चमरहा निवासी 35 वर्षीय प्रदीप गुप्ता बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास ठेला लगाकर दुकान चलाता था। बुधवार रात लगभग 10 बजे वह ठेला लेकर घर जा रहा था। तभी वाहन ने टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...